मस्तिष्क संक्रमण के लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:50

मस्तिष्क संक्रमण के क्या लक्षण हैं?


ब्रेन इंफेक्शन के विभिन्न प्रकारों में अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं। मस्तिष्क संक्रमण के लक्षण व्यक्ति की उम्र, बैक्टीरिया और संक्रमण के प्रकार पर निर्भर करता है। इसी के साथ ही इसके लक्षण बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करते हैं।

सामान्यतः गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन में निम्नलिखित लक्षण नजर आते हैं:


तेज बुखार
गंभीर सिर दर्द
गर्दन में जकड़न
उबकाई

उल्टी
चमकदार रौशनी में देखते वक्त असहजता का अहसास।
उनींदापन
मतिभ्रम
नवजात और शिशुओं में इसके लक्षण चिड़चिड़ापन और अधिक नींद आना हो सकते हैं। वह सही तरीके से फीड भी नहीं करते हैं। साथ ही वह गोद में लेने पर असहज रहते हैं। हालांकि, मस्तिष्क संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें दौरे पड़ सकते हैं।
गंभीर मेनिंजाइटिस बैक्टीरिया, विशेषकर मेनिंगोकोककल (meningococcal) से आप पूरी तरह से होश खो देते हैं। इसके अतिरिक्त, आप कोमा में भी जा सकते हैं। इसके लक्षण चेहरे पर बैंगनी रंग के रैशेज के रूप में भी आते हैं।
नवजात और शिशु को मस्तिष्क संक्रमण होने पर उसके सिर पर ‘सॉफ्ट स्पॉट्स’ या धब्बे पड़ सकते हैं। साथ ही उसकी बाजुओं और पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। वायरल मस्तिष्क संक्रमण में व्यक्ति कम बीमार नजर आता है। उसकी बॉडी में फ्लू जैसे हल्के लक्षण और संकेत नजर आ सकते हैं।
मस्तिष्क संक्रमण में कुछ ऐसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप मस्तिष्क संक्रमण के लक्षणों को लेकर चिंतित हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info